Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसान को भाइयों–भतीजों ने उतारा मौत के घाट, सिर में मारी लोहे की रोड

July 12, 2025

किसान को भाइयों–भतीजों ने उतारा मौत के घाट, सिर में मारी लोहे की रोड

करनाल में एक किसान पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। झगड़ा किसान और उसके भाइयों के ही बीच हुआ था। इस झगड़े में भतीजे ने किसान के सिर पर लोहे की रोड से हमला कर दिया था। जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान मोहड़ी जागीर गांव निवासी सुभाष के रूप में हुई है। जो खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान खेत पर मौजूद सुभाष के भाई और भतीजों से उसका झगड़ा हो गया। कुछ देर तक झगड़ा चलने के बाद दोनों पक्ष झगड़ा खत्म कर अपने–अपने घर चले गए।

घर बापसी के बाद इसी झगड़े की रंजिश रखते हुए सुभाष के भतीजों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। इसी झगड़े में भतीजे हरमन ने लोहे की रोड और में मार दी। चोट लगते ही सुभाष घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा। जिसे उसके भाई आरोपित संजीव ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

बाद में सुभाष की पत्नी ने निगदु थाना पुलिस को मामले की शिकायत देते हुए झगड़े की पूरी कहानी बताई। जब पुलिस सुभाष का बयान दर्ज करने पहुंची तब तक सुभाष ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने दोनों भतीजे हरमन और कुणाल के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत से बाहर है। जिन्हें हिरासत में लेने के लिए दोनों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें