Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में युवक की हत्या, 1200 US डॉलर, 15000 रुपए और मोबाइल लूटा, अमेरिका जाने वाला था युवक

April 17, 2024

करनाल में युवक की हत्या, 1200 US डॉलर, 15000 रुपए और मोबाइल लूटा, अमेरिका जाने वाला था युवक

करनाल (हरियाणा) : हरियाणा के करनाल शहर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या करने वाले युवक के पास से 1200 अमेरिकी डॉलर, 15000 रुपए कैश और मोबाइल छीन कर ले गए। मृतक की पहचान 19 वर्षीय निखिल निवासी यमुना विहार,करनाल के रूप हुई है।
परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज देते हुए बताया है कि उनका बेटा दिल्ली से हाल ही में करनाल आया था। वह ढांड गांव में अपने मामा के सलून पर काम करता था। युवक कुछ दिनों बाद अमेरिका जाने वाला था। अमेरिका में युवक के परिचित पहले से ही थे जो उसे वहां बुला रहे थे।
फोन बंद आया तो की तलाश शुरू

परिजनों ने बताया की निखिल घर से बाहर किसी काम को लेकर गया था लेकिन जब काफी देर हो गई और वह वापस नहीं आया तो उसकी चिंता होने लगी। निखिल को फोन लगाने पर उसका फोन भी बंद आ रहा था। जिसके बाद सभी उसकी तलाश में जुट गए। बाद में किसी ने बताया की नहर के पास कोई लड़का पड़ा हुआ है।

सूचना मिलने पर परिजन जब नहर पर पहुंचे तो देखा निखिल मृत पड़ा था। जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे। निखिल की जेब से पैसे व मोबाइल भी गायब था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच पड़ताल की साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

रामनगर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के अनुसार निखिल के पास 1200 डॉलर और 15 हजार रुपए कैश का। निखिल की जेबों से कुछ भी नहीं मिला है। यहां तक कि उसका मोबाइल फोन भी गायब है। उन्होंने आशंका जताई कि हत्या शायद लूट के इरादे से की गई है। बहरहाल पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें