Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा: बस की टक्कर से घायल मजदूर की मौत 

सिरसा:  चंडीगढ़ रोडवेज डिपो की बस की टक्कर से गत दिवस घायल हुए मजदूर की बुधवार को उपचार के  दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। ¨डग थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान के आधार पर बस चालक  के खिलाफ  मुकदमा  दर्ज कर लिया है ¨डग थाना पुलिस के अनुसार गांव सिकंदरपुर निवासी सुखदेव सिंह गत दिवस सूचान कोटली मोड़ पर खडा़ था।
इसी दौरान तेज रफ्तार चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने सुखदेव सिंह को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रु प से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे अग्रोहा मेडीकल कालेज रेफर क र दिया। परिजन उसे सिरसा के  एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि  मृतक सुखदेव सिंह मजदूरी करता था। उसके  पुत्र की शिकायत पर अज्ञात बस चालक  के  खिलाफ अभियोग दर्ज कि या गया है।
Exit mobile version