Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में विवाद के चलते व्यक्ति की हत्या, दोस्तों ने चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट, आरोपी भी घायल

August 13, 2024

हरियाणा में विवाद के चलते व्यक्ति की हत्या, दोस्तों ने चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट, आरोपी भी घायल

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद में एक व्यक्ति की चाकू घोंप कर निर्मम हत्या कर दी गई। मामला पैसों के लेन–देन से जुड़ा है। घटना फतेहाबाद के भट्टूकलां की है। जहां के राजकीय कॉलेज में आरोपी ने व्यक्ति को मौत के घाट उतारा दिया। घटनास्थल पर मृतक का भाई भी मौजूद था, जो व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंचा। लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान डबवाली निवासी 37 वर्षीय अमित के रूप में हुई हैं। अमित से उसके दोस्त महिपाल ने 1 लाख रुपए उधार लिए थे। लेकिन जब वापस करने का समय आया तो उसने मना कर दिया। अमित के पैसे मांगने पर महिपाल ने कहा कि उसे राजकुमार ने मना किया है।

जब तक राजकुमार नही कहता वह रुपए वापस नही करेगा। इस बात को लेकर अमित का कई बार महिपाल, राजकुमार, विशाल और उनके दोस्तों के साथ झगड़ा भी हो चुका था। कई बार कहासुनी होने के बाद भी वह रुपए देने के लिए तैयार नहीं था। जिसके बाद अमित डबवाली से सोमवार को भट्टूकलां आया था। और आते ही वह महिपाल और राजकुमार से मिलने चला गया।

43 वर्षीय राजकुमार भट्टूकलां का ही रहने वाला है। और वह जिला पार्षद भी रह चुका है। राजकुमार से अमित राजकीय कॉलेज में स्थित फुटबॉल ग्राउंड में मिलने पहुंच गया। अमित ने जाते समय परिजनों को बताया कि उसे महिपाल ने पैसे देने के लिए बुलाया है। वह ग्राउंड में जा कर है।

अमित के भाई वीरेंद्र को इस बात पर शक हुआ। जिस कारण वह भी अमित के पीछे–पीछे गया। ग्राउंड में अमित और राजकुमार के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़े में अमित ने राजकुमार पर चाकू से वार किया। राजकुमार चाकू लगते ही घायल हो गया। इसके बड़ा उसने उसी चाकू से अमित पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद राजकुमार के दोस्तों ने उसका साथ दिया। और सभी ने मिलकर अमित की हत्या कर दी।

अमित के भाई वीरेंद्र ने देखा कि महिपाल और विशाल ने उसके भाई को पकड़ रखा है। और राजकुमार उस पर वार किए जा रहा है। राजकुमार ने अमित पर कई वार किए। घटनास्थल पर 4 से 5 अन्य युवक भी मौजूद थे। वीरेंद्र ने शोर मचाया तो आरोपी और उसके दोस्त मौके से फरार हो गए।

अमित को लेकर उसका भाई अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत के आधार पर राजकुमार, महिपाल, विशाल और अन्य 4 से 5 युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191(3), 103 (1), 61 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी खुद घायल होने के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती  है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें