Site icon Dainik Savera Times

टाटा 407 में गोवंश भरकर ले जाते चार गौतस्करों को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम और थाना चोपानकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में टाटा 407 में गोवंश भरकर ले जाते चार गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेवाड़ी के ग्रामीण इलाकों में अकेली घूम रहे तीन गौवंशों को गाड़ी में भरकर गौकशी के लिए हरियाणा ले जा रहे थे।जिला पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि तस्कर तारीफ उर्फ होदल मेव (22) निवासी थाना नूंह सदर, आबिद उर्फ कंजा मेव (26) निवासी थाना सिटी नूंह और हबीब उर्फ बुल्ला मेव (36) एवं खलील उर्फ बुर्रा मेव (34) निवासी थाना सदर तावडू जिला नूंह हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध पहले भी राजस्थान और हरियाणा में गौतस्करी के दर्जनों मामले दर्ज है। गौतस्करी के दौरान पुलिस के नाकाबंदी करने पर ये गौतस्कर पुलिस पर पत्थरबाजी करने लग जाते हैं।

Exit mobile version