Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा पुलिस के ASI ने की आत्महत्या… सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला

October 22, 2024

हरियाणा पुलिस के ASI ने की आत्महत्या… सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला

हिसार: हरियाणा में हिसार जिले के हांसी में मंगलवार (22 अक्टूबर) सुबह एएसआई ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राज सिंह के रूप में हुई है। वह डायल 112 पर प्रभारी के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। राज सिंह की मौत की खबर के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। राज सिंह के साथ तैनात पुलिसकर्मियों का कहना है कि राज सिंह एक सप्ताह से अस्पष्ट बातें कर रहा था। पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार राज सिंह उमरा गांव में कुलदीप सिंह के मकान की पहली मंजिल पर रहता था।

सुबह करीब 6 बजे वह छत पर कुर्सी पर बैठा था। अचानक उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और सिर में गोली मार ली। आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचा। राज सिंह के सिर से खून बह रहा था और पास में ही उसकी रिवॉल्वर पड़ी थी। घर के मालिक ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचना दी।

अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज सिंह के शव को अस्पताल भिजवाया। दूसरी ओर, परिवार ने राज सिंह के आत्महत्या करने की बात से इनकार किया है। परिवार ने मौत को रहस्यमय बताया है और इसकी उचित जांच की मांग की है। राज सिंह के दो बच्चे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें