Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस भर्ती में आयु में 3 वर्ष की छूट

January 22, 2026

हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस भर्ती में आयु में 3 वर्ष की छूट

हरियाणा डेस्कः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने लंबे समय से हरियाणा पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। CET 2025 के अंतर्गत पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सरकार ने अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की आयु छूट देने के आदेश जारी किए हैं।

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस फैसले की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। यह कदम उन उम्मीदवारों के लिए सहायक होगा, जिनके लिए वर्ष 2022 के बाद विभिन्न कारणों से CET परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। आयु छूट का उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर देना और भर्ती प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले हरियाणा पुलिस की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की थी और आयु छूट की मांग रखी थी। युवाओं ने बताया कि उन्होंने 2022 और 2023 में निकली भर्तियों के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से भर्ती रद्द कर दी गई। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का उदाहरण देते हुए सामान्य और आरक्षित वर्ग के लिए तीन साल की आयु छूट देने की मांग की।

ये भी देखें :- भट्टू पंचायत की चेयरपर्सन ज्योति लूणा हटीं, अनु सरबटा बनी नई चेयरमेन

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। अब सभी की निगाहें सरकार के औपचारिक आदेश पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड के सारंडा जंगल में मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल समेत 16 ढेर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें