चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने 24 नवंबर को बड़ी सफलता अर्जित की। इस दौरान 62 कुख्यात अपराधी पकड़े गए जबकि 197 अन्य आरोपी गिरफ्तार किए। अभियान की शुरूआत से अब तक पुलिस 1602 कुख्यात अपराधियों और 3746 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ अंबाला ने कुख्यात गिरोह के मुख्य असला सप्लायर अजय को गिरफ्तार किया है। जांच में पाया कि सितंबर 2025 में कुरुक्षेत्र स्थित चैतन्य कंसलटेंट करियर सेंटर पर हुई फायरिंग में इसका हाथ है।
एसटीएफ ने आगामी जांच के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया है। हांसी पुलिस ने संगठित अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए सिकंदर उर्फ गोलू और सुजल उत्तर हंसराज को गिरफ्तार किया है। पिछले 20 दिन में हांसी पुलिस ने 102 अपराधियों को जेल भेजा है। करनाल पुलिस ने 10000 के इनामी अपराधी भजनलाल को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लूटकांड से जुड मामला सुलझाया है। इस पर साथियों के साथ मिलकर जनवरी 2021 में निसिंग स्थित शुभम लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम में घुसकर मारपीट करने का आरोप है।
इस पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में लगभग 50 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक अन्य मामले में करनाल पुलिस ने घर में घुसकर गोली चलाकर डकैती करने वाले पांच आरोपियों राजीव उर्फ राजा, दीपक उर्फ हैरी, प्रिंस कुमार, अमृत पाल और अभिषेक को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राजीव पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ में 56 मामले दर्ज हैं। सीआईए धारूहेड़ा ने अवैध हथियार तस्करी में राकेश कुमार उर्फ रिंकू कासिमपुर खैरथल-तिजारा राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- मुश्किल समय में रिंकू और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं: देवजीत सैकिया