Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pushpa-2: ‘इस सीन को नहीं हटाया तो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे, हरियाणा में पुष्पा-2 के बहिष्कार की धमकी

November 23, 2024

Pushpa-2: ‘इस सीन को नहीं हटाया तो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे, हरियाणा में पुष्पा-2 के बहिष्कार की धमकी

Haryana Pushpa-2 Boycott Threat : पुष्पा-2 फिल्म के ट्रेलर में हिंदू देवी मां काली की तरह एक तस्वीर और अल्लू अर्जुन के अर्धनारीश्वर अवतार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हरियाणा के हिसार जिले के जुगलाना गांव के कुलदीप कुमार ने फिल्म के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि इससे सनातन धर्म से जुड़े लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

5 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म पुष्पा-2 के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। हरियाणा के हिसार जिले के जुगलाना गांव के कुलदीप कुमार ने थाने में फिल्म के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। वे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में थाने पहुंचे हैं।

उन्होंने थाना प्रभारी को दी लिखित शिकायत में कहा कि 17 नवंबर को फिल्म पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। ट्रेलर को पटना के गांधी मैदान में लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंधाना भी मौजूद थीं। फिल्म के ट्रेलर में हिंदू देवी मां काली से मिलता-जुलता चित्र दिखाया गया है। अभिनेता अल्लू अर्जुन अर्धनारीश्वर के अवतार में नजर आ रहे हैं। जिससे सनातन धर्म और मेरे धर्म से जुड़े लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।

उन्होंने कहा कि अगर फिल्म से यह सीन नहीं हटाया गया तो फिल्म को हिसार में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से फिल्म निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने कहा कि फिल्म एक्टर अल्लू अर्जुन हिंदू देवी मां काली के अवतार में दिख रहे हैं। इससे हमारी आस्था को ठेस पहुंची है।

मैं फिल्म के साथ-साथ तमाम कलाकारों का सम्मान करता हूं। लेकिन कुछ ऐसे भी कलाकार हैं, जो पैसा के लिए विशेष धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम करते हैं। अगर इस सीन को नहीं हटाया गया तो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। उन्होंने शिकायत पत्र में अल्लू अर्जुन के घर का पता और ईमेल आईडी भी दिया है। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि ऑडियंस को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है। पुष्मा 1 ने बाॉक्स ऑफिस पर काफी तहलका मचाया था। इसके बाद इसका अगला पार्ट आ रहा है। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी। जैसे-जैसे फिल्म रिलीज की डेट आगे बढ़ रही है, इसको लेकर मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं।

हालांकि, फैंस इस कदर से उत्साहित हैं कि कब पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो और कब वह मूवी की टिकट बुक करें। मेकर्स ने इसे ओरिजिनल डेट से एक दिन पहले रिलीज करने का निर्णय लिया है। लेकिन फिल्म के एक सीन से मुश्किल खड़ी हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें