Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादीपुर की लुटेरी दुल्हन शादी के बाद कैश-गहने सब ले उड़ी, मामला दर्ज-तलाश जारी

January 27, 2024

शादीपुर की लुटेरी दुल्हन शादी के बाद कैश-गहने सब ले उड़ी, मामला दर्ज-तलाश जारी

हरियाणा के रेवाड़ी में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां शादीपुर गांव की दुल्हन अपने पति को चूना लगाकर अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ रफूचक्कर हो गई। शादी के बाद बैंडबाजे के साथ आई दुल्हन पति को गच्चा दे अपने लवर के साथ बाइक पर भाग खड़ी हुई। भागने की यह तस्वीरें वहां लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं।

जिला रेवाड़ी के कोसली कस्बे का रहने वाला दीपक सिंचाई विभाग में DC रेट पर काम करता है। उसकी 2 महीने पहले शादीपुर की मोनिका के साथ पूरे हिंदु रितिरिवाज अनुसार शादी हुई थी। बाकायदा बारात और बैंडबाजे के साथ दीपक दुल्केहन के रूप में मोनिका को अपने घर ले आया था।

मोनिका की फाइल फोटो

2 महीने में दूसरी बार भागी

मोनिका के पति ने बताया कि उसकी शादी मोनिका से 28  दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद अचानक मोनिका घर से गायब हो गई। शादी को अभी 10 दिन ही हुए थे। मोनिका के मायके वालों से भी बात की और उसकी तलाश भी की। लेकिन हफ्ते बाद खुद ही लौट आई।

अबकी बार फिर से वह अपने ब्वायफ्रेंड के साथ भाग गई है। इस बार वह सारे गहने और घर में पड़ा कैश भी साथ ले गई हैं। दीपक ने बताया कि उन्होंने इस बार उसे खूब ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चला तो पुलिस थाने में मोनिका को भगाने वाले शादीपुर निवासी दिलावर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

पहले भी दिलावर के साथ भागी थी

दीपक ने पुलिस को दी अपने शिकायत में कहा है कि मोनिका जब पहली बार घर से भागी थी उस समय भी उसी के गांव का रहने वाला दिलावर उसे ले गया था। अब भी दिलावर ने ही मोनिका अपने साथ भगाया है।

दीपक ने आरोप लगाया है कि सीसीटीवी कैमरे में दिलावर साफ नजर आ रहा है। मोनिका को भगाने के लिए दिलावर बाइक पर अपने साथी के साथ आया था। जिसकी पहचान नहीं हो पा रही है।दीपक ने कहा कि जब भागमभगाई वाला सारा कांड हुआ उस वक्त वह ड्यूटी पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें