Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी में इकलौते बेटे की तलाब में डूबने से मौत, प्रचंड गर्मी से राहत के लिए नहाने उतरा, पैर फिसलते ही डूबा

May 31, 2024

रेवाड़ी में इकलौते बेटे की तलाब में डूबने से मौत, प्रचंड गर्मी से राहत के लिए नहाने उतरा, पैर फिसलते ही डूबा

हरियाणा के रेवाड़ी में तालाब में नहाने गए युवक की पानी में डूब कर मौत हो गई। युवक सुबह दौड़ लगाने जाता था। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी युवक दौड़ पर गया हुआ था। दौड़ लगाने के बाद गर्मी लगने के कारण गांव के पास ही मौजूद तालाब में नहाने चला गया। जहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव कसौला निवासी 17 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ भीषण गर्मी के कारण तलाब में नहाने उतरा था। उसी तलाब में संदीप का पैर फिसल गया।और पैर फिसलते ही युवक गहरे पानी में डूबता चला गया। जिससे संदीप की मौत हो गई।

युवक के पानी में डूबते ही युवक के साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर को सुनते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। हादसे की सूचना युवक के परिजनों को दी। जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस कुछ ही समय में मौके पर आ पहुंची। पुलिस जांचकर्ता अधिकारी धीरज कुमार ने गोताखोरों की सहायता से 2 घंटे की कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला।

जिसके बाद संदीप को लेकर सभी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें