हरियाणा: बीते दिनों अंबाला के पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मीटिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें खूब हंगामा देखा गया था और गाली गलौज में सुनने को मिली थी इसके बाद इस वीडियो की जांच के लिए श्री अकाल तख्त साहिब की कमेटी अंबाला के पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में पहुंची। कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की गई जिसमें इस वीडियो की जांच की गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसजीपीसी के एक्जीक्यूटिव मेंबर गुरप्रीत रंधावा ने बताया की हरियाणा में हुए विवाद को लेकर शिरोमणि कमिटी की तरफ से जो कमिटी बनाई गई थी। उसमे वे अपोजिशन की तरफ से थे और आज इस मीटिंग में कई लोगो के बयान भी दर्ज किए गए है हैरानी की बात तो ये है की कंप्लेंट करने वालो में से कोई भी इस मीटिंग में नहीं और उन्हे उम्मीद है की अगली मीटिंग में वे जरूर आएंगे।

