Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को मिला अस्थायी अध्यक्ष और महासचिव

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) को अपना अस्थायी प्रधान और महासचिव मिल गया है। कुछ दिन पहले करमजीत सिंह और गुरविंदर सिंह धमीजा ने एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष और महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। अब राज्य के गृह विभाग ने वर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य को अध्यक्ष और महासचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आदेशों के अनुसार अध्यक्ष का अस्थायी प्रभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह को सौंपा गया है और महासचिव का अस्थायी प्रभार एचएसजीएमसी के कार्यकारी सदस्य रमणीक सिंह मान को दिया गया है।

Exit mobile version