Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी चुनावों को लेकर बैठक आयोजित

सिरसा: हरियाणा में सिरसा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में शनिवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और किसान संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने शिरकत की। बैठक में चुनाव की तिथि निर्धारित करने, वोट बनाने के लिए 31 दिसंबर तक समय देने सहित कई मसलों पर विचार विमर्श हुआ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि हरियाणा में सिख समाज के लगभग 20 लाख मतदाता हैं, लेकिन अभी तक दो लाख के करीब ही वोट बन पाए हैं। चुनाव आयोग से आह्वान किया जाएगा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोट बनाने के लिए लोगों से अपील के लिए संबधित अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जाए। बैठक में किसान नेता जसवीर सिंह भट्टी, कुलदीप सिंह गदराना, गुरदीप सिंह बाबा, जरनैल सिंह चंदी, गुरदास सिंह लकड़ांवाली, बाबा भोला सिंह ओढां, सुख¨वदर सिंह चांदी, गुरमेल सिंह, गुरमेल सिंह, कौर सिंह कुंडर, हरभजन सिंह, महंिदूर सिंह डबवाली, सुरजीत सिंह बेगू सहित सिख समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Exit mobile version