Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी के सामने पति का गला रेता, पत्नी करती रही मिन्नते, डेढ़ लाख रुपए का हार और बाइक लेकर भागे

August 8, 2025

पत्नी के सामने पति का गला रेता, पत्नी करती रही मिन्नते, डेढ़ लाख रुपए का हार और बाइक लेकर भागे

सोनीपत के एक युवक का गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक सोनीपत से उत्तर प्रदेश अपने साले की शादी में जा रहा था। युवक अपनी पत्नी के साथ था, और डेढ़ लाख रुपए के नोटों से बना हार लेकर ससुराल जा रहा था। जिसे लूटने के इरादे से बदमाशों ने युवक पर हमला बोल दिया।

पत्नी के सामने युवक पर हमला कर बदमाश हार ओर बाइक लेकर फरार हो गए। युवक ने पत्नी के सामने ही तड़प–तड़प कर दम तोड़ दिया। पत्नी बदमाशों से युवक को बख्श देने की भीख मांगती रही। लेकिन आरोपियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान जिले के गन्नौर के गांव गढ़ी झिझारा निवासी 28 वर्षीय शहनवाज के रूप में हुई है। जोकि गांव गढ़ी केसरी के अड्डे पर फर्नीचर का काम करता था। शहनवाज के पत्नी मेहफ़रीन हादसे के बाद से सदमे में है। जिस कारण वह फिलहाल कोई बयान देने की स्थिति में नहीं है।

शहनवाज के सगे साले ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की रात शहनवाज पत्नी के साथ गांव गढ़ी दौलतपुर अपने ससुराल पहुंच गया था। जिसके बाद सुबह वह पत्नी और सगे साले के साथ डेढ़ लाख के नोटो का हार लेने पहुंचा। बापसी में साल दूल्हे की गाड़ी को सजवाने के लिए कैराना में रुक गया।

वहां से शहनवाज कुछ ही दूर बेरी के बाग के पास पहुंचा था कि दो बाइक पर 5 से 6 युवक हाथों में लाठी–डंडा लेकर पहुंच गए। जिन्होंने डंडा मारकर बाइक गिरा दी। और हार छीनने का प्रयास करने लगे। शहनवाज ने विरोध किया तो एक बदमाश ने चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। एक के बाद एक कई वार करके आरोपी बाइक और हार छीन कर भाग गए।

शहनवाज घायल हो जमीन पर गिर पड़ा। उसकी पत्नी उसे सहारा देती रही लेकिन चाकू के वार के कारण खून ज्यादा बह गया। पत्नी की लाख मिन्नते करने भी आरोपियों ने युवक को नहीं बक्शा। जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन मामले की जांच जारी है।

एक सीसीटीवी फोटो में कुछ युवक हाथ में डंडे लिए दिख रहे है। जिनकी पहचान होनी बाकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें