हरियाणा डेस्क: हरियाणा बड़े स्तर पर स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 का आयोजन करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और उन्हें राष्ट्रीय व ओलंपिक स्तर की तैयारी के लिए मंच प्रदान करना है। खेल प्रतियोगिताएं राज्य के 10 जिलों में 24 जगहों पर आयोजित की जाएंगी।
ये भी पढ़ें: पानीपत: अमेरिका में 17 वर्षीय युवराज की हत्या, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
खेल विभाग के अनुसार, गुरुग्राम में हैंडबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और टेबल टेनिस के मुकाबले करवाएं जाएंगे। सोनीपत में नेटबॉल, बास्केटबॉल और रेसलिंग (कुश्ती) के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। फरीदाबाद में वेटलिफ्टिंग, फेंसिंग, आर्चरी (तीरंदाजी) और टेनिस का आयोजन होगा। पंचकूला में कबड्डी, जूडो, कराटे और बैडमिंटन के मैच होंगे। कुरुक्षेत्र में योग, साइकिलिंग और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। रोहतक में मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) का दमखम देखने को मिलेगा। करनाल में फुटबॉल के मैच होंगे। राजधानी चंडीगढ़ में कयाकिंग और कैनोइंग के इवेंट होंगे और दिल्ली में शूटिंग और ट्रैक साइकिलिंग देखने को मिलेंगे।
हरियाणा सरकार का कहना है कि इन खेलों का मकसद खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देना, स्पोर्ट्समैनशिप की भावना को मजबूत करना और युवा एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। हरियाणा पहले से ही देश में खेल प्रतिभा का गढ़ माना जाता है। एक बार फिर इन स्टेट ओलंपिक गेम्स के ज़रिए खेलों में अपनी श्रेष्ठता साबित करने को तैयार है।
ये भी पढ़ें: Bank Holidays: नवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट