Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News: रेवाड़ी में चोरों का आतंक, एक ही रात में 18 दुकानों के ताले तोड़े

January 8, 2026

Haryana News: रेवाड़ी में चोरों का आतंक, एक ही रात में 18 दुकानों के ताले तोड़े

रेवाड़ी: हरियाणा में बढ़ते अपराध ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चोर अब बिना किसी डर के रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लगातार बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रेवाड़ी जिले के खोरी बस स्टैंड से सामने आया है, जहां बीती रात चोरों ने एक के बाद एक 18 दुकानों को निशाना बना लिया।

चोरी की इस घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ, जब दुकानदार रोज़ की तरह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। सामने का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। कई दुकानों के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो चुके थे।

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में एक्सीडेंट: पुंछ में बेकाबू होकर पलटी मिनी बस, 10 लोग घायल

बताया जा रहा है कि जिन दुकानों में चोरी हुई है, उनमें हार्डवेयर स्टोर, मेडिकल शॉप, रेडीमेड कपड़ों की दुकान, साइकिल शॉप, लाइब्रेरी समेत अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सभी दुकानदार बस स्टैंड पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

बस स्टैंड परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। फुटेज में तीन नकाबपोश युवक कटर और अन्य औजारों के साथ दुकानों के ताले तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुकानदारों ने यह वीडियो पुलिस को सौंप दिया है।

Watch Video : BJP ਦੀ ਇਕਤਾ ਬਚਾਉਣ ‘ਤੇ MP Kang ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल है और उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें