Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा उदय अभियान : हाफ मैराथन 9 को, अब तक 31 हजार पंजीकरण

haryana-uday-marathon-on-9th

haryana-uday-marathon-on-9th

Haryana Uday: Marathon on 9th : महेंद्रगढ़। सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने और युवाओं को फिटनेस व सामाजिक जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से 9 अगस्त को नारनौल में भव्य हाफ मैराथन होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि होंगे।

हरियाणा उदय अभियान को मिलेगी रफ्तार

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि हरियाणा उदय अभियान को सफल बनाने और मुख्यमंत्री के जनभागीदारी संकल्प के अनुरूप इसमें आम पब्लिक की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस हाफ मैराथन को लेकर नागरिकों में पूरा जोश है। अभी तक 31 हजार से अधिक नागरिकों ने इसके लिए पंजीकरण करवाया है।

जन-आंदोलन बनेगी हाफ मैराथन

डीसी ने कहा कि इस आयोजन को पूरी सादगी और अनुशासन के साथ एक बड़े जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। डीसी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पूरे कार्यक्रम को आम नागरिकों से जोड़ना है। इस मैराथन को पूरी तरह से जनता का अपना कार्यक्रम बनाया जाएगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाफ मैराथन रूट की सड़कों की समय पर मरम्मत, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, रूट पर पेयजल व चिकित्सा सहायता केंद्रों की स्थापना और एम्बुलेंस की तैनाती जैसे सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ा जा रहा है।

QR कोड से आसान पंजीकरण

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, सामाजिक संस्थाओं और रनर्स क्लबों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया जाए ताकि युवाओं और आम जनता की उपस्थिति ऐतिहासिक हो। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को भी तैनात किया जाएगा। आम नागरिकों की सुविधा और मैराथन में पंजीकरण को सुगम बनाने के लिए प्रशासन द्वारा डिजिटल लिंक और क्यूआर कोड जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करके या क्यूआर कोड को स्कैन करके घर बैठे अपना पंजीकरण आसानी से करवा सकता है।

Also Read

Exit mobile version