Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा उपराष्ट्रपति किसान निमंत्रण उपराष्ट्रपति हरियाणा के 50 किसानों को भोज पर किया आमंत्रित

चंडीगढ़: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 13 अक्टूबर को नये संसद भवन में हरियाणा के 50 किसानों को दोपहर भोज देंगे। हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एक सरकारी बयान के अनुसार दलाल ने कहा कि यह असाधारण आयोजन एक ऐतिहासक पल बनने जा रहा है क्योंकि जो राष्ट्र को खिलाते हैं, उनके अटूट समर्पण के सम्मान में यह आयोजन हो रहा है।

दलाल ने कहा कि हरियाणा राष्ट्र के कृषि परिदृशय़ में अग्रणी मोर्चे पर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह विशेष दोपहर भोज कार्यक्रम सरकार उसके कृषि मेरुदंड को मजबूत बनाने के सरकार के समर्पण का मजबूत सबूत है .. यह भोजन से आगे बढक़र है, यह किसानों के लिए नीति निर्माताओं के साथ संवाद करने , अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि उनके साथ साझा करने तथा उज्‍जवल कृषि भविष्य के बीज को सामूहिक रूप से बोने का अवसर है।’’ दलाल ने कहा कि यह भोज न केवल किसानों का सम्मान है बल्कि इससे यह भी झलकता है कि उनकी कठिन मेहनत, समर्पण एवं कटिबद्धता भारत एवं हरियाणा की वृद्धि एवं प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version