Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में हरियाणा निभाएगा अहम भूमिका: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश आज विकास के मामले में अग्रणी है और आने वाले समय में और तेज गति से आगे बढ़ेगा तथा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करेगा।

मुख्यमंत्री बुधवार को जींद जिले के जुलाना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वादे पूरे कर दिए हैं, जबकि 10 वादों पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकल्प पत्र का हर वादा पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है। राज्य सरकार ने हरियाणा के किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने का निर्णय लेकर किसानों को सशक्त बनाया है।

उन्होंने कहा कि जो किसान सालों से जमीन पर खेती कर रहे थे, लेकिन उनके पास मालिकाना हक नहीं था, उन्हें अब कानूनी तौर पर मालिकाना हक दिया जाएगा। इसके अलावा, पंचायती जमीन पर बने घरों में रहने वालों को भी मालिकाना हक देने का फैसला किया गया है। इससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 53 खातों में विदेशी फंडिंग का खुलासा; NIA करेगी जांच

Exit mobile version