हरियाणा डेस्क: करनाल के डबकोली गांव में एक 14 वर्षीय छात्र के रहस्यमयी ढंग से यमुना नदी में लापता होने की खबर ने गांव में चिंता और डर का माहौल पैदा कर दिया है। परिवार का दावा है कि यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि उनके बेटे के साथ जानबूझकर कुछ गलत किया गया हो सकता है।
पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार, छात्र के लापता होने की सूचना मिलने के बाद गांव के सरपंच ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान यह सामने आया कि छात्र अपने गांव के ही एक युवक रोहित के साथ बुग्गी में बैठकर यमुना नदी की ओर गया था। जब पुलिस ने रोहित से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वे रेत लेने गए थे और नहाते समय छात्र का पैर फिसलकर वह नदी में गिर गया।
ये भी पढ़ें : Himachal Weather: प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
हालांकि, इस बयान पर शक तब और गहरा गया जब यह देखा गया कि छात्र के डूबने के बाद रोहित ने किसी को तुरंत घटना की जानकारी नहीं दी। वह वापस गांव आकर खोजबीन का नाटक करता रहा। इस चुप्पी ने परिवार को संदेह में डाल दिया कि उनके बेटे के साथ कुछ ठीक नहीं हुआ है।
लापता छात्र के पिता सुनील ने कहा, “मुझे डर है कि मेरे बेटे को जानबूझकर नदी में डुबोया गया है। हम चाहते हैं कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और असली सच सामने आए।” वर्तमान में छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और परिवार का कहना है कि वे सिर्फ अपने बच्चे की सुरक्षा और सच्चाई जानना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : ‘मुझे पेंगुइन से ज्यादा नरवणे पर भरोसा’, किताब विवाद के बीच बोले राहुल गांधी
मेष: दिन शुभ रहेगा...