हिमाचल डेस्कः प्रदेश में सोमवार से मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। शिमला समेत कई जिलों में सुबह बादल छाए रहे। वहीं, लाहौल-स्पीति की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार यानी आज पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा और कई जगह हिमपात और बारिश होने की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ेंः-
11 से 13 फरवरी तक मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 14 और 15 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम फिर बिगड़ेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बता दें सोमवार को सबसे अधिक ठंडा इलाका लाहौल-स्पीति का ताबो रहा, जहां माइनस 9.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान पांवटा साहिब में 11 डिग्री दर्ज किया गया।
कहां कितना न्यूनतम पारा
ताबो- -9.9
कुकुमसेरी- -9.4
कल्पा- 0.4
मनाली- 2.9
सोलन- 4.5
धर्मशाला- 5.5
शिमला- 6.6
ये भी पढ़ेंः-
मेष: दिन शुभ रहेगा...