राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अब तक का किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने रिकॉर्ड 193 मेडल जीतते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। खेलों में हरियाणा के युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों, कोचों व तमाम फेडरेशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों के.

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने रिकॉर्ड 193 मेडल जीतते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। खेलों में हरियाणा के युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों, कोचों व तमाम फेडरेशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में हरियाणा का नाम रोशन करते रहेंगे। वहीं, राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री की नई खेल नीति की बदौलत हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 193 मेडल जीते हैं। जिनमें से 62 गोल्ड मेडल, 55 सिल्वर और 75 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

राष्ट्रीय खेलों के आधिकारिक समापन से पहले वीरवार को हरियाणा वूमेन बीच हैंडबॉल टीम ने राष्ट्रीय खेलों के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल प्रदेश की झोली में डाला जबकि इंडोर मैन हैंडबॉल टीम और इंडोर वूमेन टीम ने प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलाए। उधर, योगासन के इवेंट में हरियाणा ने दो गोल्ड मेडल, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जितने में सफलता हासिल की है। ग्रुप इवेंट बॉयज में अमित, राहुल, ऋषभ, अजरुन, रोहित ने गोल्ड मेडल जीता जबकि बाकी इवेंट में खिलाड़ियों ने सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं, हरियाणा गोल्फ टीम की खिलाड़ी वाणी कपूर और प्रार्थना खन्ना ने महिला टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।

- विज्ञापन -

Latest News