Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

HPSC Vacancy 2026: HPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें कैसे करें आवेदन

February 7, 2026

HPSC Vacancy 2026: HPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें कैसे करें आवेदन

HCS Recruitment Examination: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा भर्ती परीक्षा (HCS) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे मे इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। बता दें कि हरियाणा आयोग की ओर से परीक्षा में आवेदन करने के लिए पोर्टल आज यानी 06 फरवरी से एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए 26 फरवरी तक अंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं।

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य प्रशासन की विभिन्न सेवाओं में कुल 102 पद भरे जाएंगे। पदों का विवरण इस प्रकार है-

हरियाणा सिविल सेवा (HCS) – 24 पद
उप पुलिस अधीक्षक (DSP) – 8 पद
एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ETO) – 27 पद
डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर (DFSC) – 2 पद
असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज (ARCS) – 3 पद
डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई ऑफिसर (DFSO) – 1 पद
असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (AETO) – 22 पद
ट्रैफिक मैनेजर (TM) – 7 पद
ए क्लास तहसीलदार (अपरेंटिस) – 3 पद
ए क्लास नायब तहसीलदार (अपरेंटिस) – 5 पद

ये भी पढ़ें : लक्की ओबरॉय के बाद अब पूर्व SI की पत्नी का गोलियां मारकर कत्ल, मंदिर गई थी माथा टेकने

आवेदन कब से होंगे शुरू?

HPSC के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। बता दें कि उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा

–सबसे पहले hpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
–होमपेज पर HCS भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
–नए उम्मीदवार पहले पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करें।
–इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
–आवेदन जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
–भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ये भी देखें : उधमपुर में गुज्जर बकरवाल सम्मेलन ने फॉरेस्ट राइट एक्ट लागू करने की मांग की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें