Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम के सेक्टर 57 में हुआ जोरदार ब्लास्ट, एक की मौत…टूटे घरों के शीशे

October 26, 2023

गुरुग्राम के सेक्टर 57 में हुआ जोरदार ब्लास्ट, एक की मौत…टूटे घरों के शीशे

साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 57 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वीरवार सुबह साढ़े 9 बजे जोरदार ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है की एक मकान के पास पड़े मलबे में जोरदार ब्लास्ट हुआ।ब्लास्ट इतना जोरदार था की आस पास के घरों के शीशे तक टूट गए।बताया जा रहा है की जब ये ब्लास्ट हुआ तो वहा से भैंसों का झुंड जा रहा था जिस कारण इस ब्लास्ट की चपेट में भैंस की कटिया आ गई और उसकी मौत हो गई।ब्लास्ट की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी और बंब निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू कर दी।

आस पास के लोगो की माने तो धमाका इतना जोरदार था की वहा से जा रही कटिया का पैर कट कर 150 मीटर आगे जा कर गिरा।पुलिस मौके पर पहुंच गई और तफ्तीश जारी है जो भी चीज होगी सामने आ जाएगी। मौके पर पहुंचे एसीपी कपिल एहलावत की माने तो गुरुग्राम पुलिस की कंट्रोल रूम से इस ब्लास्ट की सूचना मिली थी जिसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची।मौके पर डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और बंब निरोधक दस्ते को बुलाया गया।इस ब्लास्ट में घरों के शीशे भी टूटे है।फिलहाल इस मामले में लगातार तफ्तीश जारी है।तफ्तीश के बाद ही इस पूरी घटना का सच सामने आएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें