Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather: इन इलाकों में तेजी से बढ़ रही ठंड, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

November 15, 2025

Himachal Weather: इन इलाकों में तेजी से बढ़ रही ठंड, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम पिछले कई दिनों से शुष्क बना हुआ है। नवंबर के पहले 15 दिनों में राज्य में सामान्य बारिश की तुलना में लगभग 86% कम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सिरमौर में वर्षा सामान्य से पूरी तरह गायब रही, जबकि मंडी और शिमला में भी 99% तक कम बारिश हुई।

आज राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम साफ है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंडक बनी हुई है और रात का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। राज्य के 27 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। केलांग, कुकुमसेरी और ताबो जैसे क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

अगले दिनों का पूर्वानुमान: मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में 21 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी हिस्से में बारिश या बर्फबारी की उम्मीद नहीं है। अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड

शिमला: 9.0°C, सुंदरनगर: 4.1°C, भुंतर: 3.1°C, कल्पा: 1.0°C, धर्मशाला: 9.8°C, ऊना: 8.3°C, नाहन: 8.4°C, केलांग: -2.9°C, पालमपुर: 4.5°C, सोलन: 3.0°C, मनाली: 2.7°C, कांगड़ा: 5.8°C, मंडी: 5.7°C, बिलासपुर: 8.6°C, हमीरपुर: 5.8°C, जुब्बड़हट्टी: 9.2°C, कुफरी: 7.5°C, कुकुमसेरी: -4.1°C, नारकंडा: 4.8°C, भरमौर: 7.1°C, रिकांगपिओ: 3.2°C, सेऊबाग: 1.5°C, बरठीं: 6.3°C, सराहन: 7.9°C, देहरा गोपीपुर: 9.0°C, ताबो: -6.6°C, बजौरा: 5.0°C।

VD : सरबजीत कौर पाकिस्तान जाकर नूर हुसैन बनी? क्या उसने इस्लाम धर्म अपना लिया?

अधिकतम तापमान रिकॉर्ड

शिमला: 20.0°C, धर्मशाला: 23.1°C, नाहन: 25.0°C, केलांग: 11.2°C, सोलन: 24.0°C, मनाली: 15.8°C, कांगड़ा: 24.3°C, मंडी: 23.5°C, बिलासपुर: 25.2°C, हमीरपुर: 24.2°C प्रदेश में ठंडक के साथ मौसम साफ रहने की यह स्थिति आगामी सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें