हिसार में एक युवती ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर जीजा पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका गुप्त वीडियो बनाकर दो साल तक धमकाया और शोषण करता रहा। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ये भी पढ़ें: हिसार में दो भाइयों को अफीम व डोडा पोस्त तस्करी में सजा
युवती के अनुसार आरोपी परिवार में नियमित रूप से आता-जाता था। अगस्त 2023 में वह कपड़े बदल रही थी, तभी संदीप ने चोरी से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने और भाई को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उसे लगातार परेशान करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि एकेडमी जाते समय भी आरोपी रास्ते में रोककर दबाव बनाता था। एक बार उसने जबरदस्ती वीडियो कॉल कर उसे आपत्तिजनक स्थिति में आने पर मजबूर किया और यह रिकॉर्डिंग भी अपने पास रख ली। विरोध करने पर वह बार-बार संबंध बनाने की मांग करता रहा।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब 5–6 अज्ञात युवक घर आकर उसके भाई को धमकी देकर चले गए। डर का फायदा उठाते हुए संदीप ने मई 2024 में रेड स्क्वेयर मार्केट के एक होटल में मिलने के लिए बाध्य किया। वहीं आरोपी ने उससे दुष्कर्म कर नई फोटो व वीडियो भी बना ली। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: घर में घुसे अपराधी, 5 वर्षीय बच्ची पर चाकू से हमला
मेष: दिन शुभ रहेगा...