Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा तस्करों पर हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो कुख्यात नशा तस्करों की 60 लाख की संपत्ति अटैच

October 13, 2025

नशा तस्करों पर हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो कुख्यात नशा तस्करों की 60 लाख की संपत्ति अटैच

हिसार: पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के दिशा-निदेर्शानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करी के अवैध नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने दो कुख्यात नशा तस्करों की लगभग 60 लाख रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को अटैच (संलग्न) किया है। अटैच की गई संपत्तियाँ कुख्यात नशा तस्कर मनदीप उर्फ पंजाबी पुत्र कृष्ण निवासी चौबारा, जिला फतेहाबाद तथा नवीन पुत्र रमेश निवासी बयाना खेड़ा, हिसार की हैं। पुलिस जांच में यह पाया गया कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त थे और अपनी अवैध कमाई को संपत्तियों में निवेश कर रहे थे। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मनदीप उर्फ पंजाबी की प}ी के नाम पर गांव चौबारा में 22 कनाल 16 मरला भूमि तथा आरोपी नवीन के नाम एक ट्रक को अटैच किया है।

जांच के अनुसार, ये संपत्तियां नशे के कारोबार से अर्जित धनराशि से खरीदी गई थीं। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा है कि हिसार पुलिस द्वारा जिले में सक्रिय सभी नशा तस्करों की सूची तैयार की जा रही है, और उनकी अवैध संपत्तियों की भी जांच कर अटैचमेंट की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत भी नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस सामाजिक अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम 01662237150 पर तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें: ‘ईरान ने हार मान ली, अब मिडिल ईस्ट का दादा नहीं रहा’, ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें