Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में युवक पर चाकू से हमला, घर में घुस आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, हत्या कर फरार

November 13, 2024

हिसार में युवक पर चाकू से हमला, घर में घुस आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, हत्या कर फरार

हरियाणा के हिसार में युवक पर चाकुओं से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के घर में घुस कर उस पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

 

मृतक की पहचान हिसार के डोगरान मोहल्ला निवासी दीपक के रूप में हुई है। जिसकी मां ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह यहां अपने बेटे दीपक के साथ रहती थी। इसके अलावा उसकी बेटी भी है। जिसकी शादी हो चुकी है। वह करनाल में रहती है।

दीपक भी जॉब होने के कारण दिल्ली में रहता था। लेकिन दिल की बीमारी के कारण उसने दिल्ली में जॉब छोड़ दी थी। और हिसार आकर रहने लगा था। हमले की रात आशा ने बताया कि घर पर उसी के मोहल्ला निवासी पुनीत उर्फ पतलू और आशीष उर्फ मोटू आए थे।

जिनके दरवाजा खटकाने पर उसने कहा कि दीपक सो गया है, कल आना। जिसके बाद वह जिद करने लगे। दोनों ने शराब पी रखी थी। लेकिन दोनों मेरी बात बिना सुने जबरन घर में घुस आए। और आशा के साथ मारपीट करने लगे। जिसकी आवाजें सुनकर दीपक भी बाहर आ गया।

 

दीपक ने डायल 112 को फोन करने की कोशिश की। लेकिन आशीष ने उसके हाथ से फोन छीन लिया, और मारपीट करने लगा। जिसके बाद दीपक खुद को बचाने के लिए किचेन की तरफ भागा। पीछे–पीछे आशीष भी भागा और रसोई में रखे चाकू को आशीष ने उठा लिया। देखते ही देखते आशीष ने दीपक पर चाकू से एक के बाद एक वार कर दिए। दीपक घायल हो जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी उसे वहां घायल हालत में पड़ा छोड़ कर भाग गए।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें