Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में रिश्वतखोरी का मामला, 10 हजार रुपये लेते पुनर्नियुक्त पटवारी को ACB ने दबोचा

September 9, 2026

हिसार में रिश्वतखोरी का मामला, 10 हजार रुपये लेते पुनर्नियुक्त पटवारी को ACB ने दबोचा

हिसार: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), हिसार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भूमि अधिग्रहण विभाग में तैनात पुनर्नियुक्त पटवारी भूप सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में SV & ACB थाना हिसार में FIR नंबर 32, दिनांक 9 सितंबर 2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।

1 लाख रुपये जारी करने के बदले मांगी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता के मामा/फूफा लक्ष्मी नारायण मित्तल के पक्ष में उपायुक्त, हिसार की अदालत ने 33 लाख रुपये की राशि जारी करने का आदेश दिया था। इसमें से 32 लाख रुपये पहले ही भूमि अधिग्रहण विभाग की ओर से जारी किए जा चुके थे। बाकी 1 लाख रुपये की राशि जारी करने के बदले पटवारी भूप सिंह ने शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद SV & ACB, हिसार की टीम ने मामले की जांच की और नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान पटवारी भूप सिंह को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया।

आगे की जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। SV & ACB की टीम मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। ब्यूरो की इस कार्रवाई को सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें