Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेशभर से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके सम्बधिंत कार्यवाही के दिए निर्देश

December 26, 2023

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेशभर से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके सम्बधिंत कार्यवाही के दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने मंगलवार को अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुना और सम्बधिंत अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला करनाल से आए एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी लडक़ी आईटीआई में पढने गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी है, वह गुम हो गई है। इस बारे में नीसिंग थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। गृहमंत्री ने इस मामले में एसपी करनाल को फोन कर लडक़ी का पता लगाने के निर्देश दिये।

जिला पानीपत के गांव मनाना से आए एक व्यक्ति ने अपनी समस्या रखते हुए गृह मंत्री को बताया कि उसके घर में चोरी हो गई थी और इस बारे में उसने पुलिस में शिकायत भी दी थी लेकिन पुलिस तत्परता से कार्रवाई नहीं कर रही हैं। गुरूग्राम से आए एक प्राईवेट डॉक्टर ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि उसने वहां पर एक प्राईवेट अस्पताल खोला था और पैसे के लेन देन के मामले में कुछ लोगों ने उसके अस्पताल पर कब्जा कर लिया है, पुलिस द्वारा भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई हैं। गृह मंत्री ने सीपी गुरूग्राम को फोन कर इस मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार, गांव संधीर जिला करनाल से आए एक व्यक्ति ने गांव के कब्रिस्तान में नजायज कब्जा होने व गंदगी डालने की शिकायत रखते हुए कब्रिस्तान को कब्जा मुक्त करवाने का अनुरोध किया। गांव खरखड़ी जिला ग्रुरूग्राम से आए एक व्यक्ति ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि जमीन के मामले में पुलिस जांच अधिकारी ने दूसरी पार्टी से मिलकर उल्टा हमारे ऊपर झुठा मुकद्दमा दर्ज किया हैं। आरोपित व्यक्तियों ने उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी भी दी। उसने गृह मंत्री से अनुरोध किया कि उसे न्याय दिलाया जाए।

कुरूक्षेत्र से आए एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और उसका परिवार बाहर गये हुए थे, जब वे वापस आए तो देखा कि उनके घर में चोरी हो गई है जिसमें उनको भारी नुकसान हुआ है। पुलिस में चोरी बाबत शिकायत दी गई लेकिन पुलिस द्वारा चोरो का सुराग नहीं लगा पाई है। गांव नगला नानकू से आए एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पड़ोसी ने अपने घर की खिड़कियां उसके घर की ओर लगा दी है। इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दी गई है। लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

सुन्दर नगर कॉलोनी मंडोर अम्बाला शहर के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 14 दिसम्बर की रात को मन्डौर के रास्ते से गाड़ी में आ रहा था, तभी कुछ बदमाश किस्म के व्यक्तियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया और 20 हजार रूपए व मोबाईल भी छीन लिया, इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दी हैं, लेकिन आरोपियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई हैं। गांव फड़ोली जिला अम्बाला से आए ग्रामवासियों ने अपनी समस्या रखते हुए बारिश में गिरे बिजली के पोल को खड़ा करवाने, बर्गर किंग से खानपुर तक सडक़ को नई बनवाने तथा जोधा नाला/नदी की सफाई करवाने की मांग रखी, जिस पर गृह मंत्री ने सम्बधिंत अधिकारी को फोन कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

गृह मंत्री अनिल विज का स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर किया सम्मान

इसी तरह अन्य मामलों में भी गृह मंत्री श्री अनिल विज ने सम्बधिंत अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रधान व मुसद्दी लाल स्कूल की प्रेसिडेंट विजय गुप्ता तथा मंजू नांन्दरा ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, बिजेन्द्र चौहान सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें