Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में होमगार्ड ने की आत्महत्या, परिजनों ने पत्नी पर लगाए पति की हत्या के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

September 10, 2024

हरियाणा में होमगार्ड ने की आत्महत्या, परिजनों ने पत्नी पर लगाए पति की हत्या के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होमगार्ड के जवान ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने होमगार्ड की पत्नी पर हत्या के आरोप लगाए है। जवान का शव पुलिस को फंदे से लटका हुआ मिला था। परिजनों का कहना है कि जवान की पत्नी ने ही उसकी हत्या की है। यह आत्महत्या नही है।

 

जवान की पहचान शास्त्री नगर निवासी 33 वर्षीय नरेश कुमार उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। नरेश होमगार्ड में जवान के पद पर तैनात था। रिंकू के चचेरे भाई पाली ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच आदि में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

पाली ने पुलिस को बताया की नरेश की ड्यूटी केयूके थाने में लगी थी। ड्यूटी खत्म कर रात को घर वापस आने के बाद नरेश से मिलने तीन युवक उसके घर आए थे। सभी ने मिलकर शराब पी, जिसके बाद सभी चले गए।कुछ समय बाद नरेश की पत्नी ने घर के लोगों को सूचना दी कि नरेश ने आत्महत्या कर ली। खबर सुनते ही सभी कमरे की तरफ दौड़ पड़े।

 

पाली ने नरेश की पत्नी पर आरोप लगाया कि उसका चाल–चलन ठीक नही है। और उसने ही घर पर लड़कों को बुला कर अपने ही पति को मौत के घाट उतरवा दिया। वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से टांग दिया। सभी का शक इसलिए भी गहरा हो गया क्युकी किसी के भी आने से पहले ही महिला ने दिया को उतार कर नीचे लेटा दिया।

 

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। आगामी कार्यवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही की जाएगी। थाना कृष्ण गेट जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि अभी इस घटनाक्रम को आत्महत्या या फिर हत्या के पाना मुश्किल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की करवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें