हरियाणा डेस्कः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत निकाली गई ग्रुप-C भर्तियों में बड़ा फेरबदल करते हुए कई पदों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया की तारीख में भी बदलाव किया गया है।
HSSC चेयरमैन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार संशोधन के बाद ग्रुप-2 के अंतर्गत स्टेनो-टाइपिस्ट के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है। वहीं ग्रुप-3 के अंतर्गत स्टेनो-टाइपिस्ट के पद 696 से बढ़कर 702 हो गए हैं। इसके अलावा ग्रुप-3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या 173 से बढ़ाकर 260 कर दी गई है।
ये भी पढ़ें :-
आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तारीख में भी बदलाव किया है। पहले ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी से शुरू होने थे, लेकिन अब आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
ये भी देखें :-

