Site icon Dainik Savera Times

गुरुग्राम के शोरूम में लगी भीषण आग, सामने आया खौफनाक वीडियो

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गुरुग्राम में एक शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अभी तक आग के कारण से किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें: Weather Update : दिवाली के बाद बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी; जानें मौसम का हाल

फायर ऑफिसर नरेंद्र कुमार ने बताया कि तुरंत दो फायर वाहन मौके पर भेजे गए। इसके साथ ही सभी फायर स्टेशन को स्टैंडबाय पर रखा गया और अतिरिक्त फायर वाहन भी बुला लिए गए हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि नुकसान को कम से कम किया जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित हो।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में मूक-बधिर हिन्दू लड़की को मुसलमान बनाकर बूढ़े से करवाई शादी

Exit mobile version