Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरौंडा में इंसानियत हुई शर्मसार; कैमला रोड पर कंबल में मिला भ्रूण

December 29, 2024

घरौंडा में इंसानियत हुई शर्मसार; कैमला रोड पर कंबल में मिला भ्रूण

धरौंडा: घरौंडा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कैमला रोड पर नाम चर्चा घर के पास एक भ्रूण मिला है। भ्रूण छह-सात महीने का है और लडके का है। भ्रूण छोटे कंबल में लिपटा हुआ था। आसपास के लोगों ने कंबल उठाना चाहा, जैसे ही कंबल खोला तो उसके अंदर से भ्रूण निकला। भ्रूण मिलने की सूचना आसपास के एरिया में आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। कैमला रोड पर सत्संग भवन के साथ लगते घर के बाहर नाले पर ही ड्रेनेज सिस्टम लगा है और उसके उपर कंक्रीट का स्लैब बना है।

स्लैब पर ही एक कॉर्नर पर लाल-पीले-सफेद कलर का छोटा कंबल पड़ा था। इसके बीच में एक प्लास्टिक का थैला और एक कॉर्नर पर गत्ते की एक खाली पेटी पड़ी है। इसके अलावा सूखे पत्ताें का कुछ कचरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि आसपास के रहने वाले किसी व्यक्ति ने कंबल को अपने इस्तेमाल के लिए उठाना चाहा, लेकिन उसने कंबल को खोला तो भ्रूण देख उसके होश उड़ गए। जिसके बाद लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घरौंडा पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें