Site icon Dainik Savera Times

Haryana : भरोसा जीत बनाए संबंध और वीडियो, ब्लैकमेल करते पति-पत्नी गिरफ्तार

Uttar Pradesh crime news

गुरुग्राम। एक योग टीचर ने पेशे से गद्दारी करते हुए एक युवती को जाल में फंसा लिया। इंस्ट्रक्टर ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद उसने युवती को ब्लैकमेल करते हुए तीन लाख रुपये ऐंठ लिए।

ब्लैकमेलिंग में पत्नी थी शामिल

इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने योग इंस्ट्रक्टर के साथ उसकी पत्नी को भी रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी इंस्ट्रक्टर के कहने पर उसकी पत्नी रुपये लेने आई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी योग इंस्ट्रक्टर को तिलक मार्ग इलाके से गिरफ्तार किया। युवती ने बताया कि योग इंस्ट्रक्टर ने उसका भरोसा जीता। इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाते समय उसके वीडियो भी बना लिए। इसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। वह युवती से तीन लाख ले चुका था। इसके बाद उसने 15 लाख रुपये की और मांग की। इस पर युवती ने पैसे देने से मना कर दिया और शारीरिक संबंध के वीडियो अपने पति को भेज दिए। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दी।

हत्या के आरोप में 9 साल रह चुका जेल

गुरुग्राम में सामने आए इस चौकाने एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक योगा इंस्ट्रक्टर पर अपनी महिला क्लाइंट को धोखा देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। आरोपी महिला के साथ करीबी संबंध बनाता था, उसके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करता था और फिर इन वीडियो के आधार पर पैसे ऐंठता था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी योग इंस्ट्रक्टर पहले भी मर्डर के आरोप में जेल जा चुका है और करीब नौ साल जेल में रहा।

Also Read :

Exit mobile version