Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कैंची और चाकू से वार कर सुलाया मौत की नींद

May 7, 2023

फतेहाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कैंची और चाकू से वार कर सुलाया मौत की नींद

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पति द्वारा अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कैंची और चाकू जैसे तेजधार हथियारों से हमला कर अपनी पत्नी को मौत की नींद सुला दिया. मामला दरअसल जिले के गांव बीघड़ का है, जहां ममता नाम की 32 वर्षीय महिला की अपने पति के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। कुछ दिनों से वह पति का घर छोड़कर अकेली रह रही थी. आरोप है कि कल देर रात उसके पति ने अपनी भाई के साथ मिलकर ममता पर एक के बाद एक कई वार किए, और तब तक पत्नी पर वार करता रहा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने खुद सदर थाना में जाकर पुलिस के सामने सरेंडर किया, हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव खून से लथपथ हालत में बाथरूम में पड़ा हुआ था। बता दें कि मृतका दो बच्चों की मां थी, लेकिन एक झगड़े ने हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया. इस मामले के बाद यह सवाल एक बार फिर खड़ा हो गया है आखिर गुस्से में इंसान अपना आपा इस कदर कैसे खो सकता है कि अपनी ही पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दे।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें