
हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब के पेटियों से भरी बोलेरा पिकअप को काबू किया। पुलिस को सूचना मिला थी कि बोलेरा पिकअप गाड़ी में अवैध शराब को रखा हुआ है। जिसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच की और बताए गए स्थान पर पहुंच कर गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही गाड़ी का मालिक भाग चुका था।
महिंद्रा बोलेरा पिकअप से अवैध शराब की 200 पेटियां बरामद की गई है। जिन्हें आरोपियों ने प्लास्टिक की क्रेटों के पीछे गत्तों की पेटियों में छिपाया हुआ था। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। जिसमें अवैध शराब की पेटियां मिली। सूचितकर्ता ने पुलिस की गाड़ी का नंबर बताया गया था। जब पुलिस जांच करने पहुंची तो गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट नहीं थी, गाड़ी के आगे लगी पीली रंग की नंबर प्लेट से गाड़ी को पता लगाया गया।
सदर थाना पुलिस इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली थी कि बोलेरा पिकअप के द्वारा अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। मुखबिर ने सदर थाना ASI को सूचना देते हुए बताया कि गांव विधल में श्री बालाजी विद्यालय के पास एक सफेद रंग की गाड़ी में शराब को रख कर कहीं ले जाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की।
गाड़ी चालक को पुलिस के आने की भनक लग गई थी। जिस कारण मौका मिलते ही वह वहां से भाग निकला। गाड़ी से इंपीरियल मार्का के एवं3द शराब मिली और कुल 200 पेटियों को बरामद किया गया है। एक पेटी में 48 पव्वे थे। पुलिस ने गाड़ी के नंबर से गाड़ी मालिक की पहचान कर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है।
फिलहाल पुलिस ने गाड़ी और शराब को जब्त कर लिया है। इसने से एक पव्वे को नमूने के तौर पर जांच के लिए भेजने के लिए निकाल लिया है। हालांकि ASI अजय ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।