Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में बच्चे की गर्दन पर चाकू रख बदमाश ने की लूट,सोने, चांदी व 30 हज़ार नगदी लेकर हुआ फरार

March 27, 2024

अंबाला में बच्चे की गर्दन पर चाकू रख बदमाश ने की लूट,सोने, चांदी व 30 हज़ार नगदी लेकर हुआ फरार

अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिले में रणजीत नगर घर में अकेले मौजूद पौने दो साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर 13 साल की बच्ची से बदमाश सोने चांदी के जेवरात व तीस हज़ार नगदी लेकर फरार हो गया। बदमाश ने मां बाप के घर से निकलने के 40 मिनट बाद ही इस वारदात को अंजाम दे डाला।

वारदात के बाद 13 साल की बच्ची वंशिका ने फोन करके मां-बाप को घटना की जानकारी दी। मां बाप ने घर में लौट कर वारदात की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें