Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहादुरगढ़ में पिता ने बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार, 2-3 साल से कर रहा था रेप

February 22, 2023

बहादुरगढ़ में पिता ने बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार, 2-3 साल से कर रहा था रेप

बहादुरगढ़ में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सौतेले पिता ने बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। नाबालिग बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका सौतेला पिता उसके साथ पिछले 3 साल से दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर बहादुरगढ़ की सेक्टर 6 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। इतना ही नहीं उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसके बयान भी दर्ज करवाए गए हैं।

सेक्टर 6 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नाबालिक युवती ने कल देर शाम थाने में आकर इस घटना के बारे में जानकारी दी थी। पीड़ित नाबालिग युवती का परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है, जो पिछले कई साल से बहादुरगढ़ में रह रहा है। युवती बहादुरगढ़ के ही एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया है कि उसका सौतेला पिता नशे की हालत में अक्सर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता है। इसके बारे में उसने कई बार अपनी माँ को भी बताने का प्रयास किया लेकिन डर के मारे नहीं बता सकी फिलहाल पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार पिता को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें