
हरियाणा डेस्क: भिवानी से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। जिसमें एक पिता ने अपने ही बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी करने की भी कोशिश की। मामला भिवानी जिले के धनाना गांव का है जहां एक पिता ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
-मृतकों की पहचान
धनाना गांव निवासी बसंत (17) और आरुषि (16) के रूप में हुई है। दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। पिता सुभाष ने मैंगो शेक में नींद की गोलियां मिलाकर दोनों बच्चों को पिला दी। उनके सो जाने के बाद उसने दोनों का गला घोंट दिया। सुभाष की पत्नी की एक माह पहले जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई थी। अस्पताल में भर्ती सुभाष ने बताया कि मैंने यह सब इसलिए किया है, क्योंकि मैं अपने माता-पिता से तंग आ चुका हूं। ये लोग मेरी बहन को उसके मामा के घर रखना चाहते थे। ससुराल में उसकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-खुद भी निगल लिया जहर
इसके बाद उसने जहर निगलकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-पत्नी की मौत से दुखी था युवक
अस्पताल में मौजूद सुभाष ने बताया कि मई की शुरुआत में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसने आरोप लगाया कि इसमें उसके माता-पिता का हाथ है। उसने पुलिस को भी सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने बताया कि पत्नी की मौत से वह दुखी था।
सुभाष ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद वह आत्महत्या करने की योजना बना रहा था। उसने कहा- पहले मैंने आत्महत्या की योजना बनाई। फिर सोचा कि मेरे जाने के बाद दोनों बच्चों का क्या होगा? इसके बाद मैंने बच्चों के साथ आत्महत्या करने की योजना बनाई।
यह भी पढ़ें- लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश, Nirmala Sitharaman का बड़ा कदम
मेष: दिन शुभ रहेगा...