Site icon Dainik Savera Times

फरीदाबाद में निर्दय मां ने अपनी नवजात बच्ची को झाड़ियां में फेंका

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक निर्दय मां अपनी नवजात बच्ची को झाड़ियां में फेंक कर चली गई तो वही वहां से गुजरने वाले राहगीर ने जैसे ही बच्चे की रोने की आवाज सुनी और उसने देखा की झाड़ियां में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई है। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची बल्लभगढ़ महिला थाना की प्रभारी गीता ने तुरंत बच्ची को झाड़ियां से निकलकर सिविल अस्पताल फरीदाबाद भिजवा दिया है तो वहीं बच्चों के परिजनों की जांच पुलिस जुटी हुई है।

दरअसल फरीदाबाद से यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी एक नवजात शिशु को उसकी निर्दय मां जन्म देते ही झाड़ियां में फेंक गई थी जहां उसे भी रागिरा की मदद से पुलिस ने सिविल अस्पताल भिजवाया था तो वही ऐसा ही मामला बल्लभगढ़ के मलेरना रोड से सामने आया है। जहां आज सुबह राहगीर ने झाड़ियां से एक बच्ची की रोने की आवाज सुनी राहगीर ने देखा कि एक नवजात बच्ची ठंड में झाड़ियां में पड़ी हुई है। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची महिला थाना प्रभारी गीता ने तुरंत बच्ची को झाड़ियां से बाहर निकाला और कंबल में लपेटकर उसे इलाज के लिए सकुशल सिविल अस्पताल भेज दिया है तो वहीं जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि बच्ची के पैर पर एक टैग भी लगा हुआ था। जिस टेग पर नीतू नाम लिखा हुआ था फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची के परिजनों की तलाश जारी है।।

 

Exit mobile version