Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की ली जान, CCTV में कैद हुए कानून से बेखौफ हत्यारे

June 29, 2024

गुरुग्राम में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की ली जान, CCTV में कैद हुए कानून से बेखौफ हत्यारे

गुरुग्राम: साइबर सिटी के गांव उल्लावास में देर रात एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कानून से बेख़ौफ़ बदमाशो की यह हिमाकत सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 9:00 बजे अनुज गुरुग्राम के गांव उल्लवास की मार्केट में था। उसी दौरान वहां दो युवक आए और उन्होंने अनुज पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

भारी मार्केट में गोलियां चलने के कारण लोगों में खलबली मच गई। हमलावरों के जाने के बाद लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों की सहायता से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। युवक काफी देर तक मौका ए वारदात पर पड़ा तड़पता रहा। उसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अब इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि हमलावरों का कोई सुराग मिल सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है।फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें