Site icon Dainik Savera Times

जींद में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक को चाकुओं से गोदा

जींद: हरियाणा के जींद जिले के खांडा गांव में बीती रात युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी। मृतक ने करीब दो साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोप मृतक की सास के प्रेमी एवं कुछ अन्य पर लगा है। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी सास और सास के प्रेमी समेत पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान सुखबीर (24) के तौर पर की गयी है और वह अलेवा गांव का रहने वाला था। अलेवा थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर मृतक की सास समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Exit mobile version