Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र में एसडीओ की पत्नी फंदे पर लटकी मिली, 8 माह पहले हुई थी शादी

August 6, 2026

कुरुक्षेत्र में एसडीओ की पत्नी फंदे पर लटकी मिली, 8 माह पहले हुई थी शादी

कुरुक्षेत्र : शहर के सेक्टर-3 स्थित एक घर में 27 वर्षीय नवविवाहिता काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काजल का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र के मोहन नगर निवासी काजल की शादी करीब आठ महीने पहले हरप्रीत सिंह से हुई थी।

हरप्रीत सिंह वर्तमान में पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार उनकी नौकरी शादी के बाद लगी थी। मृतका के ताऊ अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष लगातार उसे मानसिक रूप से परेशान करता था और इसी कारण उसकी हत्या की गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, हरप्रीत सिंह की बहन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया।

उनका कहना है कि परिवार ने कभी भी काजल को किसी बात को लेकर परेशान नहीं किया। उनके अनुसार काजल अक्सर चुपचाप रहती थी। परिवार के सदस्यों ने कई बार उससे इसका कारण पूछा, लेकिन उसने कभी कुछ नहीं बताया। उन्होंने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले ही काजल अपने मायके से वापस आई थी। घटना के समय हरप्रीत सिंह के माता-पिता आस्ट्रेलिया गए हुए थे। परिजनों के अनुसार 29 जुलाई को काजल का जन्मदिन भी था।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। थाना सदर थानेसर एसएचओ रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने काजल के पति और उसके सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस नैपकिन पर लिखावट की जांच भी करवाएगी, ताकि पता चल सके कि यह काजल ने ही लिखा है या किसी और ने।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें