Site icon Dainik Savera Times

पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में विभिन्न विभागों के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन

पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में विभिन्न विभागों के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न विभागों के कर्मचारी पंचकूला सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड में एकत्रित हो रहे हैं। हजारों की संख्या में आज कर्मचारी पंचकूला से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए कूच करेंगे। इस प्रदर्शन में हरियाणा के सभी विभागों के सरकारी कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं।प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस और पंचकूला पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई। पेंशन बहाली समिति हरियाणा इस प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रही है। पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनातहै।

Exit mobile version