Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत में कई संगठनों ने मिलकर अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ की नारेबाजी, फूंका पुतला

सोनीपत के उपमंडल गन्नौर तहसील के अंदर अलग-अलग संगठनों ने मिलकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ नारेबाजी कर उसका पुतला फूंका। उसके बाद उन्होने बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम गन्नौर एसडीएम को ज्ञापन सौपा। आपको बता दें कि जंतर-मंतर पर भारतीय ओलंपिक पहलवान लगातार कई दिनों से बृजभूषण शरण के खिलाफ अपने ऊपर हुए शोषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते भारत के अलग-अलग कोनों से पहुंचे किसान नेता व खाप पंचायतों के नेता सभी समाज के लोग युवा बुजुर्ग औरत सभी ने मिलकर उनका सहयोग दिया है।

दिखाई दे रहा ना ज्यादा सोनीपत के कन्नौज तहसील का है जहां पर आज भिन्न-भिन्न संगठनों के लोग एकत्रित हुए। सभी ने एक स्वर में सरकार विरोधी एवं भाजपा सांसद एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इसके पश्चात उन्होंने बृजभूषण शरण का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार की दोगली नीति एवं तानाशाही साफ नजर आ रही है उन्होंने कहा कि किसी अन्य पार्टी का कोई नेता थोड़ी सी गलती कर दे तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया जाता है। आज हमारे देश की शान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले पहलवान 1 महीने से धरने पर बैठे हैं। परंतु सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उनका कहना है कि यह पहलवान भविष्य में आने वाले पहलवानों के लिए धरने पर बैठे हैं कि जो कुछ इनके साथ हुआ वह भविष्य में किसी के साथ ना हो।

 

 

Exit mobile version