Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी में 25 लाख की गलियों का किया उद्घाटन

February 17, 2023

यमुनानगर में शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी में 25 लाख की गलियों का किया उद्घाटन

यमुनानगर: जगाधरी शहर के सभी 7 वार्डों में करोड़ों रु पए के विकास कार्य भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे हैं। हरियाणा भाजपा सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी शहर को विकिसत बनाने में लगे हुए हैं और आज इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने जगाधरी शहर के वार्ड नम्बर 1 की नीलकंठ कालोनी व काम्बोज कालोनी में 25 लाख रु पए की लागत से बनी गलियों का उद्घाटन किया।

जगाधरी शहर में इस समय करोड़ों रु पए के प्रोजैक्ट भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जिनमें से कुछ प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं व कुछ प्रोजैक्ट जल्दी ही पूरे करके जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने उद्घाटन करने के पश्चात वहां पर स्थानीय लोगों के साथ संवाद भी किया व लोगों की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने फोन के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित करके जनता की समस्याओं का समाधान भी करवाया।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी पारदर्शी व निष्पक्षता के साथ कार्य कर रही है ,हरियाणा कौशल निगम के माध्यम से योग्य पात्रों को मैरिट के आधार पर भाजपा सरकार द्वारा नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि जगाधरी विधानसभा में इतना विकास कार्य पहले कभी भी नहीं हुआ,छछरौली से बिलासपुर मोड़ तक की लिंक रोड व छछरौली तहसील मोड़ से गांव लेदाखास तक की लिंक रोड़ का कार्य पूरा हो गया है। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपूल गर्ग, सीएमविंडो सदस्य अशोक मैहन्दीरत्ता, महामंत्री सीमा गुलाटी, महामंत्री प्रियंक शर्मा, वार्ड पार्षद संजय राणा, शिक्त केंद्र प्रमुख प्रदीप मित्तल, शिक्त केंद्र प्रमुख नरेंद्र कुमार, जे एन कश्यप, सरदार अवतार सिंह, बबली राणा, युवा अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें