Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब, बुलेट और धमाके: इंद्री में बुलेट चालक का अजब कारनामा,

November 29, 2025

शराब, बुलेट और धमाके: इंद्री में बुलेट चालक का अजब कारनामा,

इंद्री। शहर और ग्रामीण इलाकों में बुलेट मोटरसाइकिल से तेज धमाके करने वाले सवारों पर पुलिस ने सख्त अभियान तेज कर दिया है। जनता के बीच बढ़ती असुरक्षा को देखते हुए विशेष कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: करनाल माइक्रो लैब का निर्माण अटका, समय सीमा बढ़ी

शुक्रवार देर शाम नागरिक अस्पताल के पास नाका लगाकर पुलिस ने एक बाइक सवार को पकड़ लिया। आरोपी शराब पीकर प्रतिबंधित साइलेंसर के जरिए तेज आवाज उत्पन्न कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का चालान काटते हुए उसकी बुलेट जब्त कर ली। आसपास के लोग पुलिस की कार्रवाई देखकर राहत महसूस कर रहे हैं।

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि ये साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहनों के लिए गंभीर खतरा बनते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि शादी समारोह या अन्य आयोजनों में शराब पीकर वाहन चलाने और बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले किसी भी चालक को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें