Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

इनेलो 15 अक्टूबर से उकलाना हलके से आरंभ करेगी रथयात्रा

October 8, 2023

इनेलो 15 अक्टूबर से उकलाना हलके से आरंभ करेगी रथयात्रा

सिरसा: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को डबवाली रोड स्थित जिला कार्यालय में हुई। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में आयेाजित इस बैठक में इनेलो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 15 अक्टूबर को वे उकलाना हलके से अपनी रथयात्र आरंभ करेंगे जिसमें वे उन सभी गांवों में पहुंचेंगे जहां वे पदयात्र के दौरान किसी वजह से नहीं पहुंच सके थे।

उन्होंने कहा कि अपनी परिवर्तन यात्र के दौरान उन्होंने सैकड़ों गांवों में ग्रामीणों से रूबरू होकर उनका दुख दर्द जाना जो प्रदेश की गठबंधन सरकार द्वारा उन्हें दी गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की कुनीतियों से प्रभावित होकर प्रदेशभर में अब लोगों ने मन बना लिया है कि वे इनेलो को ही सत्तासीन करेंगे क्योंकि इनेलो ही सही मायने में प्रदेश व प्रदेशवासियों का विकास सुनिश्चित करने में समर्थ है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन जन में प्रचारित करने का आह्वान किया।

अभय सिंह चौटाला ने तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इनेलो से जोडऩे का भी आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय संगठन सचिव श्यामसिंह राणा, उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, उमेद लोहान,जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवालाआदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें